♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सनातन संस्कृति में प्रकृति को देवतुल्य माना गया हे _ शिव राठौर  बजरंग दल ने सेवा सप्ताह निमित्त किया वृक्षारोपण वृक्ष ही जीवन का लिया संकल्प. 

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

सिवनी मालवा: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बजरंग दल के सेवा सप्ताह निमित्त टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में फलदार वृक्षों को लगाकर किया वृक्षारोपण ।

उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब ने बताया कि बंजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा स्थानीय टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी विद्यालय प्राचार्या दीपाली अवस्थी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी समाजसेवी गौसेवक दीपक पालीवाल पूर्व जिला प्रचारक ऋषिकांत पटवा स्थानीय पार्षद डॉ किरण राठौर एल्डरमैन कमलेश लोवंशी समाजसेवी हरिओम राठौर गौसेवक गजराज सिंह विद्यालय कमल सिंह राजपूत आदि अतिथियों की उपस्थिति में भूमि एवं वृक्षों का पूजन कर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारी वरिष्ठजन समाजसेवी छात्र छात्राओं विद्यालय परिवार के साथ फलदार वृक्षों का रोपण वृक्षारोपण किया गया ।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि बंजरंग दल सेवा सुरक्षा संस्कार उदघोष लेकर हिंदू युवाओं की सबल बनाकर राष्ट्र रक्षा कार्यों में लगाता हे सेवा के निमित 5 जुलाई से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह मना रहा है आज इसी अंतर्गत वृक्षारोपण कर प्रकृति पर्यावरण के संवर्धन का संकल्प लिया गया

राठौर ने कहा कि सनातन एवं संस्कृति संरक्षण धर्म और विज्ञान का संगम हे

सनातन संस्कृति में प्रकृति को सदैव देवतुल्य माना गया है वृक्ष नदिया पर्वत और समस्त जीव जगत हमारे लिए केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं बल्कि पूज्यनीय हे। पीपल वट तुलसी और नीम जैसे वृक्षों की पूजा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है विज्ञान भी कहता हे कि वृक्ष जीवन का आधार हे ये हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हे वातावरण को शुद्ध वर्षा चक्र को संतुलित करते हम सभी सनातन महान संस्कृति को आत्मसात करते हुए वृक्ष लगाए उनका संरक्षण करे।

कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंत्री उमेश अंकिले ने किया एवं सभी का आभार नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी ने व्यक्त किया।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मंत्री सुशील गोहर ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी नगर सह संयोजक देव बाथब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लक्ष्य चौबे अभय बाथ ब कृष्णा यदुवंशी दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया ग्रामीण प्रखंड दुर्गावाहिनी प्रभारी मोना दायमा नैतिक विश्वकर्मा मनीष बाथ ब दिनेश बाथ ब नरेश बाथ ब के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मातृशक्ति छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

 

 

 

मकान किराए पर देना है सनखेड़ा रोड इटारसी स्थित सर्व सुविधा युक्त  हिल व्यू कॉलोनी में मकान किराए पर देना है

Location // Sankheda Road

Hill View Colony, Sankheda Road, ITARSI

Size 1000 Sq ft, 2 Bedroom, Hall,Kitchen.

1 St Floor, Rent  7000/ PM

( 3 Month Deposite  advance  with Rent       agreement )

contact No. 📲 7000048288

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129