
सनातन परंपरा में कृषि प्रकृति को जीवन का आधार माना गया = शिव राठौर, विश्व हिंदू परिषद ने भुजरिया मिलन समारोह में दी शुभकामनाएं, गांधी चौक पर किया कार्यक्रम.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
सिवनी मालवा= प्रकृति का सम्मान हरियाली खुशहाली समृद्धि का पर्व भुजरिया पर्व अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गांधी चौक पर मिलन समारोह में नागरिकों को तिलक कर उत्सव की शुभकामनाएं बधाईयां दी।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि
सनातन संस्कृति का पर्व भुजरिया के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा द्वारा स्थानीय गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी की उपस्थिति में मिलन समारोह आयोजित कर नागरिकों मातृशक्ति को तिलक लगाकर भुजरियां भेंटकर शुभकामनाएं बधाईयां दी।
भुजरियां मंडलों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि लोकमान्यताओं में भुजरियां पर्व श्रावण मास की हरियाली और वर्षा ऋतु से जोड़ा जाता है वर्षा के आगमन से धरती हरि भरी होती हे किसान नई फसल की आशा से उत्साहित होते हे यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने ओर आने वाले कृषि वर्ष के लिए सुख समृद्धि की कामना करने की लोक परंपरा हे।
राठौर ने कहा कि भुजरियां हमें संदेश देती हे कि सनातन संस्कृति में प्रकृति केवल संसाधन नहीं हे बल्कि जीवन का अभिन्न अंग ओर पूजनीय शक्ति हे हमें जीवन में निरंतर नवजीवन आशा ओर उन्नति का संदेश देती हे।
विश्व हिंदू परिषद भुजरिया मिलन समारोह में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर नगर उपाध्यक्ष अशोक कुचबंदिया नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी राजकुमार कलोसिया दीनू श्रीवास मनोज कपिल शैलेन्द्र सुनानिया मनीष बाथ ब के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिकजन उपस्थित रहे।








