
आज गुरु पर्व पर होगा 40 शिक्षकों का सम्मान, विपिन जोशी स्मारक समिति का 42 वा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह इटारसी में.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विपिन जोशी स्मारक समिति का 42 वा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह.
आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में मा डॉ अजय गोयनका चेयरमैन चिरायु हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के मुख्य आतिथ्य में मा श्री अजय गुप्ता पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल के अति विशिष्ट आतिथ्य एवं श्रीमती उषा खरे (केबीसी फेम) के विशेष आतिथ्य में संपन्न होगा उक्त आशय की जानकारी अध्यक्ष श्री रमेश के साहू एडवोकेट ने दी।
शिक्षक सम्मान समारोह
द पार्क रिजॉर्ट इटारसी में आज 5 सितंबर (शिक्षक दिवस पर) को संध्याकाल 6 बजे से आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन में देश भर के 42 श्रेष्ठ चयनित शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
भावपूर्ण कार्यक्रम गुरुजनों के पद प्रचलन और महा आरती के साथ प्रारंभ होगा.संस्थापक संरक्षक श्री प्रमोद पगारे, अध्यक्ष रमेश के साहू एडवोकेट ,सचिव विनीत चौकसे, कार्यक्रम के स्थाई संचालक अनिल झा एवं कोषाध्यक्ष निलेश जैन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि प्रदेश के सबसे बड़े अशासकीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाए…..






