♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




  • रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार 12:30 बजे इटारसी पहुंची,जिसके स्वागत के लिए रेलवे विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी थी रेलवे स्कूल के अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं इस ट्रेन के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जमा हुए थे साथ ही रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण,नगर पुलिस थाना एवं जीआरपी थाने के स्टाफ एवं अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण,शहर के समाजसेवी गण पत्रकार बंधु,जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे. ट्रेन के इटारसी पहुंचते ही ट्रेन के स्टाफ का फूल मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही ट्रेन पर भी फूल बरसाए गए लोगों ने इस ट्रेन के साथ सेल्फी एवं फोटो खिंचवाई. उल्लेखनीय है कि रानी कमलापति से जबलपुर के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस पहले ही चल रही है जो कि प्रतिदिन चलती है उसके बाद यह दूसरी ट्रेन है जो हर दृष्टिकोण से सुविधाजनक और बेहतर सुविधाओं के साथ चलाई जा रही है.आज से इस ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है ट्रेन नंबर 20173 रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से शाम 7:00 बजे चलेगी रात 7:51 पर नर्मदा पुरम 8:15 पर इटारसी, 9:15 पर पिपरिया, 10:15 पर नरसिंहपुर और रात 11:35 पर जबलपुर पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 20174 जबलपुर-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस प्रातः 6:00 बजे जबलपुर से निकलेगी 6:55 पर नरसिंहपुर,7:55 पर पिपरिया,8:55 पर इटारसी, 9:23 पर नर्मदापुरम,और सुबह 10:35 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129