
श्राद्ध पक्ष में स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में विराजे हैं मस्करा गणेश,होती है भक्ति भाव से 10 दिवस आराधना,सैकड़ो श्रद्धालु आते हैं दर्शन को.
इटारसी// मनीष जायसवाल
रेलवे स्टेशन स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्राद्ध पक्ष में मस्कारा गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसकी 10 दिवस आराधना पूरे भक्ति भाव से की जाती है और शहर ही नहीं आसपास की ग्रामीण क्षेत्र से और स्टेशन पर आने वाले रेल यात्री भी इस मंदिर में दर्शन कर मस्करा गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं यह परंपरा विगत 5 दशकों से जारी है गौर परिवार के विजय गौर इस परंपरा का निर्वहन अनवरत रूप से कर रहे थे विगत वर्ष उनका देहांत हो गया,उसके बाद उनके परिवार के लोगों ने इस परंपरा को कायम रखा,इस वर्ष श्राद्ध पक्ष मे भगवान गणेश की अनुपम प्रतिमा हनुमान मंदिर में स्थापित की गई है जिसका विधिवत पूजन दोनों समय किया जाता है शाम के समय भगवान गणेश के भक्त एवं श्रद्धालु बड़ी तादाद में इस मंदिर में मस्कारा गणेश के दर्शन पाने हेतु आते हैं कल रविवार यहां प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी किया गया.सैकड़ो लोगों ने खीर प्रसादी ग्रहण की और आज सोमवार को सायं काल स्थानीय भजन मंडल द्वारा भजन का कार्यक्रम किया गया. इस मंदिर में पूर्व में मस्कारा गणेश की स्थापना के समय स्थानीय जागरण पार्टियों द्वारा देवी जागरण भजन संध्या के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं







