
नर्मदापुरम में भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई.
नर्मदापुरम: मनीष जयसवाल
नेहरू युवा केंद्र (नर्मदापुरम युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार )द्वारा गुरुवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती का आयोजन किया गया। जिला केंद्र से युवा स्वयंसेवक साहिल तिलोटिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय नर्मदा महाविध्यालय में एन.सी.सी. विभाग के सहयोग से मनाई गई
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम जनजातीय छात्रावास में भी मनाया गया8 इस अवसर पर नर्मदा महाविध्यालय के प्राचार्य ओ.एन.चौबे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीवन परिचय को देते हुए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला.
एन. सी. सी. ए.एन.ओ. यास्मीन खान ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर केडेट्स के बीच में मुखर्जी की जीवन शैली को बताया.स्वामी विवेकानंद युवा मंडल नर्मदापुरम के अध्यक्ष आयुष नाहरिया एवं अंधियारी के स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल अध्यक्ष निखिल पाल ने नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया जा रहा है।
पर साहिल तिलोटिया ने कहा कि इस धरती पर बहुत से लोगों ने जन्म लिया, लेकिन हम उन्हें याद करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रचित ने कहा कि युवा देश का वर्तमान एवं भविष्य है। युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की जीवनी एवं साहित्य पढ़ने चाहिए. उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में सौरभ हरियाले, प्रशांत मेहरा, शिवम सैनी, कमलेश उईके, नेहा बरखाने, मेघा वर्मा, सोनू उईके, अशीष बामने आदि युवा छात्र छात्राएं मौजूद रहें.






