
लायंस क्लब मैत्री द्वारा अपना घर वृद्ध आश्रम में हंगर एक्टिविटी के जरिए सेवा कार्य किया गया.
इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
“आओ किसी को खाना खिलाएं
यूँ इंसानियत का फर्ज निभाए”………
इन शब्दों को सार्थक करते हुए लायंस क्लब इटारसी मैत्री के द्वारा “हंगर एक्टिविटी” आज न्यास कॉलोनी इटारसी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम मे बुजुर्गो को भोजन वितरित करके सेवा कार्य करके सम्पन्न की गई,जिसमें क्लब की सभी महिलाओं ने सेवाभावी होकर सभी बुजुर्गो को अपने हाथ से भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस कार्यक्रम में लायंस क्लब मैत्री की चार्टर अध्यक्ष लायन निशा जैन,क्लब अध्यक्ष लायन शिल्पा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लायन सरिता अग्रवाल,एवं वरिष्ठ लायन शीला जैन,लायन हंसा कपूर,लायन सीमा चौबे,लायन ब्रज बाला बांगड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रही।









