
पथरोटा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 1 के रहवासी नालियों की गंदगी एवं उखड़े रोड से परेशान,दिया ज्ञापन.
इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
इटारसी से लगे हुए ग्राम पंचायत पथरोटा जिसके वार्ड क्रमांक 1 के रहवासी काफी परेशान है पथरोटा ग्राम पंचायत सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में आता है और इसका यह वार्ड मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है पिछले 6 माह से यहां नालियों की साफ सफाई नहीं हुई है तो काफी मलबा कचरा जमा हो गया है ऊपर से बारिश में गंदगी की वजह से सांप बिच्छू के काटने का डर अलग.
लाडली बहना खुद कर रही है नालियों की सफाई.
अब इस वार्ड में आने जाने और रोड में चलने तक में समस्या है स्थिति बहुत विकट है लाडली बहनों को मजबूरन नालियों की साफ-सफाई खुद करनी पड़ रही है पथरोटा ग्राम की यह तस्वीर तो यही बयां करती है.वार्ड में एक प्राथमिक शाला है जिसमें 50 से 60 बच्चे पढ़ते हैं बारिश के कारण स्कूल आने जाने का रास्ता बदहाल है जिससे किसी दिन बच्चों के साथ कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है क्योंकि सड़क से लगी बड़ी नहर है मोहल्ले में अगर कहीं मृत्यु हो जाए तो शव ले जाने में भी परेशानी होगी,बीमार एवं गर्भवती महिलाओं को खाट पर लेकर हाईवे 69 दिन तक ले जाना पड़ेगा, क्योंकि 108 वाहन भी गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएगा, इन सब समस्याओं के साथ 2 दिन पूर्व यहां के रहवासियों ने एक ज्ञापन बनाकर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी इटारसी, तहसीलदार महोदय,सीईओ विकासखंड केसला,सचिव एवं सरपंच ग्राम पंचायत पथरोटा को सौंपा है जिसमें उन्होंने उपरोक्त सभी समस्याएं बताते हुए यह मांग रखी है
1.वार्ड की समस्त रोड का काम शीघ्र किया जाए उस पर बजरी,गिट्टी, मुरम आदि डालकर उसे समतल किया जाए.
2.नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए.वार्ड में प्रतिदिन साफ सफाई हेतु स्थाई सफाई कर्मी नियुक्त किए जाए..






