
न्यू पेंशन स्कीम(NPS) के विरोध में रेलवे कर्मचारियों की लाल झंडा यूनियन ने निकाली वाहन रैली,जयस्तंभ पर सरकार विरोधी नारे लगाए.
इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
आज सरकार की नई पेंशन स्कीम के विरोध में रेलवे की लाल झंडा यूनियन कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल एवं सदस्यों ने वाहन रैली निकाल कर जयस्तम चौक पर एकत्रित हुए और वहां सभी ने एकजुट होकर सरकार विरोधी नारे लगाएं, और इस पेंशन स्कीम को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया,और पुरानी पेंशन स्कीम पुनः लागू करने की मांग करते हुए कहा कि यह जो नई पेंशन स्कीम एनपीएस है व्यर्थ है. सन 2004 के बाद से रेलवे में पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर दिया गया जबकि वही ठीक थी. यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरकार का इस प्रकार का तानाशाही रवैया खतरनाक है यूथ विंग अध्यक्ष तरुण शुक्ला ने कहा मैं केंद्र सरकार को बता देना चाहता हूं कि मजदूर यानी रेलवे कर्मचारियों की ताकत को कम नहीं समझे. इस मांग को लेकर दिल्ली तक में पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है. जयस्तम चौक पर बारी-बारी से सभी पदाधिकारी ने अपना संक्षिप्त उद्बोधन दिया.






