
विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह कल 5 सितंबर को,पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल.

इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
विपिन जोशी स्मारक समिति का 39 वा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह कल 5 सितंबर को साइ कृष्णा रिजॉर्ट इटारसी में आयोजित किया जाएगा. विपिन जोशी स्मारक समिति के आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय श्री दीपक जोशी शामिल होंगे साथ ही परंपरागत रूप से अतिथि के रूप में श्री विजय दुबे काकू भाई,डॉ.राजेश शर्मा,संरक्षक श्री प्रमोद पगारे एवं संतोष सरवरिया,वरिष्ठ सदस्य चंद्रप्रकाश अग्रवाल एवं संतोष अग्रवाल सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम ठीक 6:00 बजे साईं कृष्णा रिसोर्ट में प्रारंभ होगा इसमें सम्मानित होने वाले 31 शिक्षक- शिक्षिकाओं का पद प्रक्षालन द्वारा सम्मान किया जाएगा.
महाआरती के पश्चात शाल श्रीफल,पत्र मेडल,इत्यादि से समिति द्वारा परंपरागत रूप से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा.







