
श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में राधा रानी मंडल द्वारा नंद उत्सव मनाया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल

आज स्थानीय द्वारकाधीश बड़ा मन्दिर मे नंद उत्सव बड़े ही धूमधाम से राधा-रानी मंडल द्वारा मनाया गया जिसमे मारवाड़ी समाज की महिला बड़ी संख्या मै मौजूद रही. भगवान श्रीकृष्णा के जन्म उत्सव के दूसरे दिन नंद उत्सव मनाने की परंपरा रही है जन्म के अवसर पर महिलाएं द्वारा मंगल गीत गा कर भगवान की लीला कर उत्सव मनाया। इस अयोजन मे राधा कृष्णा का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसको ऐश्वर्या गुंजन अग्रवाल,एवम स्नेहा अग्रवाल द्वारा बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया.कार्यकम को सफल बनाने मे श्रीमति कल्पना शर्मा,मंजू गुलाब चंद अग्रवाल, पुष्पा राधेश्याम अग्रवाल,सुधा महेश्वरी,गायत्री संजू खंडेलवाल की प्रमुख भूमिका रही।





