
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा कल 20 सितंबर को इटारसी में,आरएमएस चौक पर होगी विशाल आमसभा.
इटारसी/मनीष जयसवाल 
भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा कल दिनांक 20 सितंबर 2023 को आरएमएस चौक इटारसी में शाम 6:30 बजे से आयोजित होगी, जिसकी तैयारियां जारी है इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री माननीय विश्वास सारंग शामिल होंगे एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री बंशीलाल गुर्जर एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ. सीतासरन शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सभा को संबोधित करेंगे.






