
वार्ड क्रमांक 15 केंद्र 82 मे पोषण माह के अंतर्गत आज बालचौपाल का आयोजन किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज वार्ड 15 केंद्र 82 मे पोषण माह के अंतर्गत आज बालचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमे आज बच्चो का जन्मदिन मनाया गया,एंवम कन्या पूजन किया गया. महिलाओं द्वारा टी एच आर से पोष्टीक व्यंजन बनाए गए वार्ड पार्षद राहुल प्रधान एंव शासकीय कन्या शाला के प्राचार्य महेश रैकवार द्वारा कन्या पूजन किया गया.श्री महेश रैकवार जी द्वारा जिन बच्चो का जन्म दिवस मनाया गया उन्हें लंच बाक्स गिफ्ट दिए गए.श्रीमती सरला लोट जी द्वारा व्यस्क वजन मशीन आँगनबाड़ी को प्रदान की गई. गणेश पंडाल पर राहुल प्रधान द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया,कार्यक्रम मे सेक्टर सुपरवाइज़र श्रीमती मीना गाठले, वर्षा पवार सी डी पी ओ श्रीमती दीप्ती शुक्ला उपस्थित रही,कार्यक्रम श्रीमती दीपा पाराशर और अनीता बोरकर द्वारा आयोजित किया गया,महिलाओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया.श्रीमती गायत्री लोचकर को प्रथम पुरस्कार,नेहा गायकवाड़ को द्वितीय पुरस्कार एंव सलोनी पटेल को तृतीय पुरस्कार दिया गया.♦








