
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला द्वारा शासकीय कर्मचारीयो की कर्तव्य पर उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये हाईस्कूल सहेली एवं ग्राम पचांयत सहेली का औचक निरीक्षण किया गया।
हिंद 7 न्यूज़// केसला
दिनांक 12/07/2024 को समय 10.35 बजे श्री रंजीत ताराम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला द्वारा शासकीय कार्यालय के नियमित संचालन एवं कर्मचारियां की कर्तव्य पर उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये हाईस्कूल सहेली एवं ग्राम पचांयत सहेली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थावार निम्नानुसार स्थिति पाई गई।
1- हाईस्कूल सहेली- निरीक्षण दिनांक व समय पर समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति अवलोकन करने पर पाया गया कि श्री मुनेन्द्र भरोरिया ] मा0शिक्षक मंजू यादव सहा0शिक्षक एवं अण्पूर्णा पाण्डे प्राथमिक शिक्षक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाये गये। कक्षा 9 वी के निरीक्षण के दौरान कुल दर्ज संख्या- 45 के विरूद्व केवल 16 छात्र उपस्थित पाये गये। उपस्थित संस्था प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन नियमित समय पर शाला संचालन एवं छात्रो की उपस्थिति सुनिश्चिचत करे। पौध रोपण कार्य संस्था में वृहद स्तर पर किया जा सकता है एक पेड मॉ के नाम से लगाने पर ध्यान दिया जाकर लक्ष्य प्राप्त किया जावे।









