
आज बिरसा मुंडा सामाजिक कल्याण समिति जमानी के तत्वाधान में 8 जोड़े का विवाह तिलक सिंदूर प्रांगण में संपन्न हुआ.
इटारसी// जिला नर्मदापुरम
मनीष जायसवाल
एक ऐसा आदिवासी ब्लॉक केसला जहां आदिवासी की संख्या अधिक है इस वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विवाह सम्मेलन, दिनांक अभी तक निर्धारित किया गया है जो कि प्रत्येक वर्ष 200 से अधिक जोड़े का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होता है लेकिन इस वर्ष नहीं होने के कारण, आदिवासी समाज बैठक रखकर दिनाँक निर्धारित की गई थी
आज “बिरसा मुंडा सामाजिक कल्याण समिति” जमानी के तत्वाधान में 8 जोड़े का विवाह तिलक सिंदूर प्रांगण में संपन्न हुआ आदिवासी सांस्कृतिक रीति रिवाज से भूमकाओ ने पूजा कराकर एक दूसरे का हाथ थमा है खम कि पूजा सुपारी,सिक्के रखकर महुआ के फूल से पूजा कि गई समिति द्वारा सभी जोडे को रकम मे चांदी का मंगल सूत्र एवं बिछिया कि जोड़ एवं पांच पांच बर्तन भेट किया आदिवासी समाज के लोगों मेहनत करके इन गरीब कन्याओ का हाथ पिला करके इनका घर बसाया है बैंड बाजे नाच गाने के साथ बारात लगी 8 जोड़े ऐसे थे जो की बहुत गरीब थे सामाजिक में, रूपरेखा तैयार की गई थी जो आज सफलतापूर्वक विवाह संपन्न हो गया है, मध्य प्रदेश भूमिका संघ प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेवाराम आहके कि टीम ने , रीति रिवाज से विवाह संपन्न किया गया, मुख्य अतिथि मंजू धुर्वे महिला, प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ) आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष अरूण प्रधान जी
अजाक्स संघ जिला अध्यक्ष, चंद्रशिवराम उईके,अशोक कुशराम , उपाध्यक्ष जी आदिवासी सेवा समिति तिलक सेदूर संरक्षक सुरेंद्र कुमार धुर्वे सरपंच सुखराम कुमरे जनपद सदस्य कला कुमरे विजय कवरे दुर्गा कुशराम सुनील नागले आकाश कुशराम डोरीलाल चीचाम उमेश मरकाम मंगल कुमरे लक्ष्मी ठाकुर मनीषा धुर्वे अमरसिंह उईके अंकित कुमरे अवधराम कुमरे जगदीश ककोडिया खुमान भल्लावी संजय सुरेश उईके विनोद वारिवा अन्य महिला पुरुष उपस्थित रहे









