
बजरंग दल के स्थापना दिवस पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर दी शुभकामनाएं.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
8 अक्टूबर बजरंग दल स्थापना दिवस पर बजरंग दल नगर समिति द्वारा भीमराव अंबेडकर शासकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देकर सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल नगर सह संयोजक राहुल यादव ने बताया की हिंदू युवाओं को संस्कारवान बनाकर धर्म राष्ट की सेवा में लगाने वाले विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल 8 अक्टूबर स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर के मार्गदर्शन एवं बजरंग दल शोर्य जागरण यात्रा जिला प्रभारी सतीष बकोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर स्थानीय भीमराव अंबेडकर शासकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ लाभ की प्रभु रामचंद्र जी से कामना कर उनको सनातन धर्म की रक्षार्थ खड़े होने का संकल्प दिलाया गया। बजरंग दल के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर ने कहा की बजरंग दल बजरंग दल का जन्म जन्म से संघर्ष और संघर्ष में जन्म सेवा सुरक्षा संस्कार के मंत्र को आत्मसात कर अपने मान बिंदुओं की रक्षा के लिए संकल्पित विश्व भर में हिंदू समाज के बीच सेवा के सबसे अधिक कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा हिंदू सनातनी संस्कृति संगठन है विश्व हिंदू परिषद का युवा आयाम बजरंग दल के प्रकटोत्सव की आप सभी को बधाई 8 अक्टूबर 1984 के दिन ही अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन सन 1984 में अयोध्या में नियमित रूप से शोभायात्रा निकालने शुरू की, इन झांकियां को राम जानकी रथ यात्रा के नाम से जाना जाता था जिसका उद्देश्य हिंदू समाज में सांस्कृतिक चेतना पैदा करना था. समाज के कुछ विधर्मियो ने इसे हिंदू समर्थक आंदोलन के रूप में प्रचारित करना शुरू किया जिसके फल स्वरुप सांप्रदायिक तनाव पैदा हुआ. श्री राम जानकी रथ यात्रा अयोध्या से प्रस्थान के समय तत्कालीन सरकार ने सुरक्षा देने से मना कर दिया.उस समय संतों के आव्हान विश्व हिंदू परिषद द्वारा वहां उपस्थित युवाओं को यात्रा की सुरक्षा का दायित्व दिया गया. राम जानकी रथ यात्रा की अराजक तत्वों से रक्षा के लिए एक दल की स्थापना हुई जिसे “बजरंग दल” के नाम से जाना गया .
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के कार्य के लिए हनुमान सदा उपस्थित रहे इस प्रकार आज के युग में प्रभु श्री राम जी के कार्य के लिए यह बजरंगियों की टोली बजरंग दल के रूप में कार्य करती है गोरक्षा,हिंदू कन्या रक्षा, मठ मंदिर साधु संतों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष का संकल्प लेकर हिंदू समाज को सेवा सुरक्षा संस्कार के माध्यम से संगठित कर राष्ट्रीय विचारों का प्रबोधन कर युवा शक्ति को खड़ा करना बजरंग दल का कार्य है
कार्यक्रम में बजरंग दल बजरंग दल जिला शोर्य जागरण यात्रा प्रभारी सतीश बकोरिया ने कहा कि हम सभी युवाओं को बजरंग दल से जोड़कर राष्ट्र कर्म के लिए सतत तैयार रहना होगा तभी सनातन की सुरक्षा होगी. सभी युवा तरुनाई को बजरंग दल की स्थापना दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं। बजरंग दल के स्थापना दिवस अवसर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर,बजरंग दल शोर्य जागरण यात्रा जिला प्रभारी सतीश बकोरिया,विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी,नगर मंत्री विश्वजीत बाथब,नगर उपाध्यक्ष अशोक कुछबंदिया,नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख पंडित ओमप्रकाश जोशी,बजरंग दल नगर सह संयोजक राहुल यादव,सह संयोजक निक्की राठौर,नगर मठ मंदिर प्रमुख पंडित कृष्णकांत व्यास,नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी,ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष कामू गौर,पूर्व नगर मंत्री नरेंद्र गोलू सोनी,पूर्व बजरंग दल संयोजक नीलेश राठौर, नरेंद्र सुरमा, हिमांशु राठौर,भूरा सैनी,अभिषेक सैनी, किरण तायडे,धनराज बर्दे,गोलू पाल,बलदेव केवट,कमलेश गौर, अभय सोनी,वीरू गनगोरे,सागर मालवीय,बलदेव केवट, राकेश केवट,नगर समरसता प्रमुख रविंद्र छीरेल,जानी नागले,कमल लोवंशी,तरुण सुनानिया,लखन कुचबंदिया, दुर्गेश पाल मोटा कलोसिया,राजकुमार कलोसिया के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

नवरात्र में देवी जागरण,भजन संध्या, खाटू श्याम संकीर्तन कार्यक्रम हेतु संपर्क करें
प्रदेश स्तर की म्यूजिकल टीम,उत्कृष्ट साउंड सर्विस,साथ ही झांकी नृत्य कलाकार,और आकर्षक दरबार के साथ.
(नवरात्र में प्रारंभिक कुछ ही तिथियां शेष)
आलाप म्यूजिकल ग्रुप इटारसी (म.प्र.)
भजन गायक- मनीष जायसवाल (ऑडियो वीडियो सिंगर)
मोबाइल नंबर -9713391586. 7970211817.
Email-Aalapevent2019@gmail.Com





