♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दशहरा मैदान पर खड़े 61 फीट ऊंचे रावण का भगवान श्रीराम के बाणों से हुया वध उपरांत दहन.

सिवनी मालवा//मनीष जयसवाल

दशहरा मैदान पर खड़े भगवान श्रीराम के वाणों से से हुया ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का वध दहन.

सिवनी मालवा: भगवान श्री रामचंद्र जी की विजय का महापर्व विजयादशमी दशहरा उत्सव पर विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान की भव्य झांकी चल समारोह शस्त्र पूजन धर्मसभा रंगारंग आतिशबाज़ी का प्रदर्शन एवं मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का वध एवं दहन हुआ संपन्न ।
उक्त जानकारी देते हुए दशहरा कार्यक्रम संयोजक विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर ने बताया कि असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व दशहरा उत्सव पर समिति द्वारा इस वर्ष भी दशहरा उत्सव अवसर पर विश्व हिंदू परिषद
जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा नगर वासियों के सहयोग से
दशहरा महोत्सव अवसर पर शाम ६ बजे से नर्मदा मंदिर स्थित श्री नर्मदा मंदिर से भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान भरत शत्रुघ्न जी की भव्य झाकी सजाकर चल समारोह शोभायात्रा नर्मदा मंदिर से प्रारंभ होकर मेन रोड से होती हुई हरदा नाका स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची मंदिर में सभी पात्रों की पूजा अर्चना की गई। दशहरा मैदान पर दशहरा कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता राष्टीय कथा वाचक आचार्य पंडित अनिमेष दुबे एवं विश्व हिंदू परिषद छेत्रीय समरसता प्रमुख राजकुमार सिंह प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी बजरंग दल जिला शोर्य जागरण यात्रा प्रभारी सतीश बकोरिया नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी समाजसेवी पंकज सोनी पूर्व नगर मंत्री सुशील शर्मा आदि अतिथिओ ने मंच पर विराजमान भगवान के विग्रहों पात्रों की पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन समारोह में रखे शस्त्रों का का पूजन किया गया। दशहरा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्टीय कथा वाचक आचार्य पंडित अनिमेष दुबे ने कहा की आकार बदलने वाले असुर महिषासुर के विरोध लड़ाई में देवी दुर्गा की विजय का प्रतीक है इस प्रकार यह उत्सव बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव है पंडित दुबे ने कहा की यह फसल उत्सव भी हे जो देवी को पूरे जीवन और सृजन के पीछे मातृशक्ति नारी शक्ति के रूप मनाता है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था हम सब इस दिन ही विजय की प्रार्थना कर रण यात्रा के लिए प्रस्थान करते है हमे काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर अहंकार आलस्य हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा देता है दशहरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद छेत्रीय समरसता प्रमुख राजकुमार सिंह ने कहा की आज इस देश में विधर्मी शक्तियां हुंकार भर सनातन को चेतावनी दे रही हे उन्हें यह पता होना चाहिए की अनादिकाल से सनातन पर आक्रमण करने वाले समूल नष्ट हुए राजकुमार सिंह ने कहा की विश्व हिंदू परिषद 1964 में अपने स्थापना से ही पूज्य संतो के मार्गदर्शन में सनातन समाज धर्म राष्ट संस्कृति के लिए काम रही हे आज हम असत्य पर सत्य की जीत अधर्म पर धर्म के विजय अवसर पर एकत्रित हुए हैं समरस भारत के लिए हमारा संकल्प हो जिस प्रकार घर घर में राम को पहुंचाने वाले घर घर में राम को पहुंचाने वाले पूज्य बाल्मिक है उसी प्रकार पूज्य संतो ने समरस भारत की आधारशिला हेतु हमारे अराध्य भगवान श्री राम जन्मभूमि पर होने वाले शिलान्यास कामेश्वर चोपाल के हाथो से मंदिर निर्माण की नीव रखवाई थी। हमारा हजारों वर्षो पुराना संकल्प पूरा होने जा रहा हे हमारी आंखों के सामने भगवान श्री राम चंद्र जी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा अब रामराष्ट के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हो।
मंचासिन अतिथिओ ने नगर वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने एवं सभी का आभार विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने व्यक्त किया। धर्मसभा के पश्चात भगवान श्री राम चंद्र लक्ष्मण हनुमान भरत शत्रुघन विग्रह पात्र मंच से दशहरा मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का भगवान श्री राम चंद्र जी ने बाणों से वध कर दहन किया और रावण जलाया गया। रंगारंग आतिशबाज़ी इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी के निरंतर प्रदर्शन चलता रहा।
दशहरा उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच के शिव राठौर प्रवीण अवस्थी सतीष बकोरिया नीलेश राठौर सौरभ रघुवंशी ओमप्रकाश गब्बू कुशवाह राजेश राठौर अभय सोनी यश सोनी रविंद्र छिरेले निक्की राठौर सुशील शर्मा सुमित सराठे पिद्दु रघुवंशी देव बाथव विक्की राठौर वीरू गन गोरे जानी नागले कमल लोवंशी नरेंद्र गोलू सोनी नरेंद्र यदुवंशी भुरू सेन मोना अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129