
लायंस क्लब कपल द्वारा ग्राम बोरतलाई के समीप जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
लायंस कपल क्लब इटारसी द्वारा सेवा गतिविधि के तहत आज बोर तलाई मे सत्संग भवन के पास निर्धन,गरीबों और बुजुर्गों अवाम बच्चों को कपड़ो का वितरण किया गया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई l
लायंस कपल क्लब आने वाले समय में इसी तरह की गतिविधि मानव सेवा के लिए करता रहेगा l कार्यकर्म मैं मुख्य रूप से चार्ट प्रेसिडेंट लाइन प्रीति दुबे जी क्लब अध्यक्ष डॉक्टर रविंदर गुप्ता सचिव डॉ राकेश बत्रा ला. विजयंत बड़कुल डॉ पूजा गुप्ता ,विनीता बड़कुल डॉ. अभिषेक सोनी लोकेश साहू डॉ. संजय गुप्ता विशेष सहयोगी अमित चौधरी जी कार्यक्रम में उपस्थित थे l








