
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में विधानसभा-137 इटारसी के मतदान केंद्र क्रमांक 186 से 198 का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया.
इटारसी// मनीष जयसवाल
मतदाता जागरूकता रैली इटारसी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नर्मदा पुरम तथा जिला पंचायत अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वीप प्लान नोडल अधिकारी fनर्मदा पुरम के मार्गदर्शन में विधानसभा 137 होशंगाबाद के अंतर्गत इटारसी नगरी विकास के मतदान केंद्र क्रमांक 186 से 198 का भ्रमण कार्य विभाग सहायक आयुक्त मोहित भारती, सहायक संचालक संजय द्विवेदी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं बीएलओ सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य,कार्यक्रम निरीक्षिका विवेक दुबे,छात्रावास अधीक्षक नीरज सोनी, लक्ष्मण धुर्वे,शीला मालवीय,ज्योति शुक्ला,मौली सेबेस्टिना के साथ किया गया.इस विशाल रैली के दौरान मतदान केदो के बीएलओ गीता परसाई, घनश्याम राजपूत, नेहा गोयल, दीपा पाराशर,कुसुम चौहान,शांति बंजारा,रीता तिवारी, बीएलओ सुनीता सिरोठिया आदि उपस्थित थे.शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया साथ ही मतदाता को जागरूक करने के लिए रेली निकाली गई एवं मतदाताओं को सामूहिक रुप से वोट देने की शपथ ग्रहण की गई.







