
इटारसी प्रखण्ड परिचय वर्ग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कल 5 फरवरी इटारसी प्रखण्ड परिचय वर्ग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर कार्यसमिति के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। 6 तारीख दिन मंगलवार को लगने वाले परिचय वर्ग के कार्यक्रम की योजनाओं बनाई गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष श्री राजकुमार बत्रा , नगर कार्यअध्यक्ष श्री महेश वलेचानी ,नगर उपाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा ,नगर मंत्री श्री चेतन राजपूत , श्री अभिषेक यादव नगर सह मंत्री ,नगर संयोजक श्री संदीप यदुवंशी , नगर सह संयोजक श्री दुष्यंत भदरेले उपस्थित रहे। उक्त जानकारी श्री संदीप यदुवंशी नगर संयोजक,बजरंग दल द्वारा दी गई है.






