
भोपाल में न्यूज 24 के भव्य वार्षिक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार इंद्रपाल सिंह हुए सम्मानित.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कल न्यूज 24 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ द्वारा भोपाल के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में भव्य वार्षिक समारोह आयोजित किया गया
समारोह में नर्मदापुरम जिले में न्यूज 24 के जिला संवाददाता इंद्रपाल सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य और खबरों में उनकी सक्रियता को लेकर उन्हें सुपर परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया इस अवसर पर न्यूज 24 के चेयरमैन नमित जैन ,लल्लूराम बेवसाइट के सपादक मनोज सिंह बघेल,न्यूज 24 चैनल के समाचार संपादक अभिलाष मिश्रा,संदीप अखिल,न्यूज 24 में एमपी हेड सुधीर दंडोतिया,अमित शिंदे उपस्थित थे।








