
10 वीं 12वीं की परीक्षा शुरू हुई,रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई..
इटारसी मनीष जायसवाल
आज से दसवीं,बारहवीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। जिसको ध्यान में रखे हुये शहर में स्थित मैरिज गार्डनों में ध्वनि प्रदूषण नियम देर रात रोकने के लिये एसडीएम टी प्रतीक राव,टीआई गौरव बुंदेला,एवं एसआई सुनील घाबरी सभी गार्डनों पर कल रात 9 बजे पहुँचे।जिला कलेक्टर ,एवं एसपी गुरुकरन सिंह के निर्देश पर एसडीएम पुलिस के साथ गार्डनों पर पहुँचे।डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी गई की।रात दस बजे के बाद डीजे नही बनाये जा9ये, अगर कोई भी नियमो को तोड़ता मिला तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।





