♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिंदू परिषद नगर समिति द्वारा पिपलेश्वर मैरिज गार्डन,जमानी रोड़ इटारसी में परिचय वर्ग का शुभारंभ.

इटारसी// मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद नगर समिति द्वारा आज पिपलेश्वर मैरिज गार्डन जमानी रोड़ इटारसी में परिचय वर्ग का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री श्री शिव जी राठौर उपस्थित थे। विभागमंत्री ने परिचय वर्ग के संदर्भ में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में नवीन कार्यकर्ता का परिचय वर्ग एवं नये कार्यकर्ता का निर्माण करना संगठन का लक्ष्य है। इसिलिए परिचय वर्ग हर प्रखंड केन्द्र पर लगाये जा रहे है। विश्व हिन्दू परिषद् 29 अगस्त 1964 से स्थापना काल से ही हिंदु संस्कृति एवं हिन्दू समाज को संगठित करना हिन्दू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। विश्व हिन्दू परिषद् मध्यभारत प्रांत सह मंत्री श्री गोपाल जी सोनी ने कहा समस्त हिन्दू धर्म एवं समाज के लोंगो को संगठित एवं एकजुट रहने की बात कही। इस अवसर पर सनूप सिंह यदुवंशी जिला सह मंत्री , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी , जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख पंडित रमेश दुबे ,जिला समाजिक समरसता प्रमुख वालविहारी मालवीय , नगर अध्यक्ष राजकुमार बत्रा , नगर कार्य अध्यक्ष महेश वलेचानी , नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर गौरक्षा प्रमुख अंकित राजपूत ,संदीप चौरे ,कुलदीप रावत ,प्रकाश केवट ,हरिसिंह राजपूत ,अनिरुद्ध चंदसोरिया ,उमेश चौधरी ,मुकेश केवट , मात्रशक्ति में तरुणा सोनी ,ज्योती गोहिया ,सुनीता चौरे ,बजरंग दल कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।

संगठन की आचार पद्धति और संगठन की रीति नीति नगर संयोजक बजरंग दल संदीप यदुवंशी ने बताई।परिचय वर्ग का संचालन नगर मंत्री चेतन राजपूत ने किया।आभार व्यक्त नगर अध्यक्ष राजकुमार बतरा ने किया। उक्त  जानकारी नगर संयोजक बजरंग दल श्री संदीप यदुवंशी द्वारा दी गई है

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129