
आचार्य विद्यासागर जी महाराज हुए ब्रह्मलीन,इटारसी में सकल जैन समाज एवं सर्व समाज द्वारा कल प्रातः 10:00 बजे द्वारकाधीश मंदिर में दी जाएगी भावांजलि.
इटारसी//मनीष जायसवाल
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
विश्व वंदनीय,संयम साधना एवं त्याग हेतु जैन समाज के पूजनीय समाज के राष्ट्रीय संत,परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी ब्रह्मलीन हो गए हैं तीन दिवस उपवास ग्रहण कर उन्होंने समाधि ले ली और महाराज जी ने इस नश्वर देह का त्याग कर दिया है उनकी स्मृतियां मात्र अब जैन समाज एवं उन्हें पूजने वाले आम लोगों के मानस पटल पर अंकित रहेगी राष्ट्र एवं जैन समाज स्तब्ध है l
पूज्य संत को देंगे कल भावांजलि
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
ऐसे जन जन के प्रिय परम तपस्वी संत को भावांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम कल दिनांक 19 फरवरी 2024 प्रातः 10:00 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण, इटारसी में रखा गया हैl जिसमें सभी इटारसी के सर्वधर्म समाजजन ऐसे राष्ट्रीय संत को विनयांजलि अर्पित करेंगेl
कार्यक्रम के अंतर्गत कल सोमवार दिनांक 19/02/2024 को प्रातः 9:30 बजे श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहली लाइन से सभी सामाजिक बंधु मौन यात्रा के रूप में शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री द्वारकाधीश प्रांगण पहुंचेंगे जहां पर विनयांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा.
उक्त जानकारी श्री प्रभावना जैन जनकल्याण समिति इटारसी द्वारा दी गई .इटारसी शहर की यह समिति विगत कई वर्षों से पूजनीय जैन मुनियों,साधु संतों की सेवा एवं जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन एवं समाज सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभाती है

निवेदक- सकल जैन समाज इटारसी.





