♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्राइवेट स्कूल संचालकों की मासिक बैठक पीएसए संस्थापक एवं सोपास प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न.

इटारसी// मनीष जायसवाल

प्राइवेट स्कूल संचालकों की मासिक बैठक पीएसए संस्थापक एवं सोपास प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव भारद्वाज की अध्यक्षता में जीनियस प्लानेट स्कूल न्यास बाईपास रोड इटारसी में आयोजित हुई जिसमें सभी संचालकों ने स्कूल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गईI

सोपास इटारसी अध्यक्ष नीलेश जैन ने पूर्व सूचित एजेंडा के सभी बिंदु बैठक में उपस्थित सभी को सुनाया

इसके बाद आर टी ई फीस प्रतिपूर्ति 2022-23 एवं 2023-24 पर विस्तार से चर्चा की गयीl 22-23 के भुगतान के निर्णय लिया गया कि इटारसी सोपास का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही शिक्षा मंत्री एवं आर एस के संचालक से मिलकर स्कूलों का पक्ष रखेगा और शीघ्र भुगतान का ज्ञापन देगाl

सोपास प्रदेश कार्यालय मंत्री आलोक गिरोटिया ने कहा कि हमें एकजुट होकर शासन की कुछ गलत नीतियों के विरुद्ध मिलकर आगे आना होगाl

सोपास जिलाकार्यकारिणी सदस्य जाफ़र सिद्दीकी ने कहा कि बिना फीस दिए कई अभिभावक स्कूल पर परीक्षा कराने का एवं टी सी प्रदान करने का दबाव बनाते हैं न देने पर झूठी शिकायत करते हैंl जिस पर हम सभी संचालकों को एक होना होगा बिना टी सी के प्रवेश न दें या सम्बंधित स्कूल से आने वाले प्रवेश के बारे में पता करलेंl जिससे किसी को आर्थिक हानि नहीं होगीl साथ ही तिमाही परीक्षा के पहले ही अभिभावक से टी सी जमा करवाएंl

संस्थापक शिव भारद्वाज ने कहा की हम स्कूलों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं चाहे इसके लिए किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ना पड़े सभी संगठन साथ मिलकर स्कूल हित में अपना पक्ष रखेंगे आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करेंगेl

इस अवसर पर संस्थापक शिव भारद्वाज जी का जन्मदिन उपस्थित सभी संचालकों ने उत्साह के साथ मनाया एवं शुभकामनायें दीl

बैठक में सतेंद्र पाल सिंह जग्गी, घनश्याम शर्मा, लोकेन्द्र साहू, प्रशांत चौबे, आर के गौर, आनंद तिवारी, रितेश शर्मा, प्रदीप जैन, नंदकिशोर बडकुर, रुबिन फ्लिक्स, बसंत सोनी, उमाशंकर तिवारी, राजेश मालवीय, आरती जैसवाल, मनीता सिद्दीकी, गुंजन जैन, कीर्ति कन्नोजिया उपस्थित रहेl उपस्थित सभी जनों का आभार बैठक की संयोजक मनीता सिद्दीकी द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129