
पार्श्व गायक स्व.किशोर कुमार की स्मृति में किशोर नाइट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ,आयोजन का यह सातवां वर्ष.
इटारसी//मनीष जायसवाल
हरफनमौला कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में सफलता के लगातार सातवें वर्ष में आयोजित कार्यक्रम “किशोर नाइट एवं प्रतिभा सम्मान (“Kishore Night & Pratibha Samman Samaroh”) समारोह आयोजन आलाप संगीत समिति (Aalap Sangeet Samiti) द्वारा कविवर भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम इटारसी में संपन्न किया गया जिसमें इटारसी नर्मदापुरम भोपाल एवं आसपास के क्षेत्र से गायक कलाकारों ने किशोर दा के एक से बढ़कर एक गीत कार्यक्रम में प्रस्तुत किए
कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि के रूप में इटारसी नर्मदापुरम के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉक्टर सीता शरण शर्मा(Dr. Sitasaran Sharma MLA Itarsi -Narmadapuram)कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में श्री पंकज चौरे(Shri Pankaj Chowre Chairman Nagarpalika Parishad itarsi) अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी,एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल(Chairman BJP Itarsi Mandal)अध्यक्ष जोगिंदर सिंह(Shri Jogender Singh) शामिल हुए एवं आमंत्रित अतिथि गणों में नगर पालिका उपाध्यक्ष(Vice Chairman Shri Nirmal Singh Rajput) श्री निर्मल सिंह राजपूत,पार्षद प्रतिनिधि श्री राजकुमार बावरिया,पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट श्री रमेश धुरिया जी कार्यक्रम में शामिल हुए.
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
मनीष जायसवाल,विनोद पांडे,किशोर सीरिया,राजेश सिंह, लेखराम दुधुभी,अज्जू तोमर,भारत गायकवाड,कुमारी वंदना कुशवाहा,श्रीमती श्वेता पगारे,राकेश मालवी, मुन्ना उईके,नर्मदा पुरम से आमंत्रित श्री सुनील खरे एवं श्रीमती साधना मेहरा,भोपाल से आमंत्रित मनोज जाट, चंदन बंसल, भारत भूषण गांधी, विनय जबालकर आदि कलाकारों ने किशोर दा के शानदार नगमे प्रस्तुत किए जिसका उपस्थित श्रोताओं ने आनंद लिया.
इन्हें मिला “किशोर कुमार सम्मान”
वर्ष का किशोर कुमार सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्था को दिया जाता है इस वर्ष 10 व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मानित कर “किशोर कुमार सम्मान”विभिन्न क्षेत्रों में दिया गया है
जो कि इस प्रकार है—
श्री महेश रैकवार जी (प्रधान पाठक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला इटारसी).को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि हेतु, श्री रामबाबू सिंह राजपूत इटारसी को ट्राइबल एरिया(Tribal Area ) में लोगों की मदद करने हेतु (समाज सेवा), श्री प्रकाश गुप्ता (प्रसिद्ध एंकर)नर्मदा पुरम, कर्मवीर सिंह राजपूत( प्रख्यात नाट्य मंच कलाकार),रोशन मंडलेकर इटारसी (सोनी एवं कलर्स चैनल टैलेंट कोऑर्डिनेटर),श्री राम किशोर नाविक (प्रसिद्ध कवि)श्री विनोद दुबे (खेल शिक्षक) भारत गायकवाड (प्रसिद्ध गायक),और इटारसी मे लगातार 3 वर्षों से समाज सेवा कार्य कर रही समिति “द ह्यूमैनिटी क्लब”( Humanity Club)को इस वर्ष के “किशोर कुमार सम्मान” से सम्मानित किया गया,
गायक कलाकारों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया.
कार्यक्रम में आमंत्रित सभी प्रस्तुति देने वाले गायक कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
क्लासिकल नृत्य की विशेष प्रस्तुति
कार्यक्रम के मध्य में नृत्य की विशेष प्रस्तुति बालिका विभि जैन द्वारा की गई जिसकी उपस्थित समस्त श्रोताओं ने तालिया बजाकर सराहना की.
शासकीय स्कूल की 40 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
इस वर्ष से प्रवीण सूची में आने एवं शिक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को,एवं खेल में स्टेट लेवल एवं नेशनल खेलने वाली छात्राओं को संस्था द्वारा उनकी विशेष उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र देकर मंच पर सम्मानित किया गया जिसके क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवियगंज की छठवीं से लेकर आठवीं नौवीं 10वीं 11वीं 12वीं कि छात्राओं को आमंत्रित कर उन्हें मंच से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भी आमंत्रित थे कार्यक्रम में टेक्निकल सपोर्ट एमएमएस म्यूजिक स्टूडियो संचालक मनोज राठौर द्वारा एवं कैमरामैन भाई महेंद्र मालवीय ने वीडियो रिकॉर्डिंग की.कार्यक्रम का संचालन गायक// एंकर मनीष जैसवाल द्वारा किया गया.










