♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने जागरुकता कार्यक्रम,नवमतदाता और 80 प्लस वालों को मतदान करने प्रेरित करेंगे.

इटारसी//मनीष जायसवाल

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने जागरुकता कार्यक्रम
– नवमतदाता और 80 प्लस वालों को मतदान करने प्रेरित करेंगे
– जिला स्तर से स्वीप एक्टिविटी के कैलेंडर अनुसार काम करेंगे
– मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई एवं रैली निकाली
इटारसी। आज यहां कविवार भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में IAS अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री टी प्रतिक राव जी के
के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक में कई प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डहेरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा, एम्स मॉनिटर श्री मनोज चौहान परियोजना अधिकारी केसला योगेश घाघरे, प्रभारी परियोजना अधिकारी इटारसी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, एनएनएम श्रीमती हिना खान, प्रधान पाठक महेश कुमार रैकवार स्वास्थ्य विभाग से सुनील साहू, समस्त आशा कार्यकर्ता, एएनएम पर्यवेक्षक मंजू लता लमानिया चेतना कंचन सदले दुर्गा गुप्ता अर्चना बस्तवार, पूनम मौर्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा एवं एएनएम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा ने सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई एवं रैली निकाली गई।
इन बिंदुओं पर चर्चा की गई
पिछले लोकसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों में वोटिंग परसेंटेज 60 प्रतिशत से कम है, वहां पर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करना ह ताकि जिले का न्यूनतम लक्ष्य 85 प्रतिशत वोटिंग को प्राप्त किया जा सके। जिला स्तर से स्वीप एक्टिविटी के कैलेंडर तैयार किया है, जिसके अनुसार मतदाताओं को जागरूक, प्रेरित करने हेतु गतिविधि दी गयी हैं जिनका प्रभावी रूप से आयोजन करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं किसी भी सरकारी संस्था में एवं आसपास किसी भी प्रकार का राजनीतिक पोस्ट एवं सामग्री ना हो। आंगनबाड़ी केंद्रों में समुदाय आधारित गतिविधि अंतर्गत मंगल दिवस एवं टीकाकरण दिवस में आने वाली महिलाओं को वोट डालने हेतु प्रेरित करना है ताकि महिला वोटिंग प्रतिशत बधाई जा सके। नवीन 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, जिनके लिए यह पहला मतदान होगा, उनको वोट डालने हेतु प्रेरित करना है एवं वृद्ध जन जो 80 वर्ष से अधिक हैं, उन्हें भी वोट डालने हेतु प्रेरित करना है। मतदाता पर्ची वितरण में सहयोग करना है। मतदाताओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाना है। जो मतदाता क्षेत्र रहते नहीं हैं कहीं चले गए हैं, उन्हें सर्वे करके चिन्हांकित करके फोन लगाकर जानकारी देनी है। स्वीप एक्टिविटी अंतर्गत रंगोली, मेहंदी एवं रैली का आयोजन किया जाना है। समस्त वृद्ध जन जो मातदान केंद्रों तक नहीं आ सकते एवं दिव्यांग जनों के 12 डी फार्म भरवाने हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129