♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मोटर सायकल चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ने में थाना पथरौटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता.

इटारसी// मनीष जैसवाल

दिनाँक 24/03/2023

थाना-पथरौटा

जिला-नर्मदापुरम्

मोटर सायकल चोरी करने वाला सातिर चोर को पकड़ने में थाना पथरौटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मामले का संक्षिप्त विवरणः थाना पथरौटा में दिनांक 23/03/2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नर्मदापुरम् श्री डॉ. गुरकरन सिंह (IPS) के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नर्मदापुरम् श्री आशुतोष मिश्र (SPS) एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय इटारसी श्री महेन्द्र सिंह चौहान (SPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरौटा संजीव पवार द्वारा ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर के पास एनएच 46 फोरलाईन पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर सायकल लिये तेजी से चला आ रहा था जिसे रोकने का प्रयास किया नही रूका जिसको आगे लगे पुलिस स्टाफ द्वारा रोका गया वाहन का रजिस्ट्रेशन एवं ड्रायवविंग लायसेंस चाहने पर न बताने पर संदेह होने से उक्त व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राजेश उर्फ राजा धुर्वे पिता दिलीप धुर्वे उम्र 22 साल निवासी सदर गेंदा चौक बैतूल का बताया तथा कब्जे में लिये हुये लाल काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल की चोरी की होना बताया ।

उक्त संदेही व्यक्ति से ठीक ढंग से पूछताछ करने पर बताया कि पिछले 04 माह में उसके

तथा उसके दोस्त गोविन्द तुमड़ाम पिता छोटेलाल तुमड़ाम उम्र 35 साल निवासी ग्राम बांदरी ने मिलकर कुल 15 मोटर सायकल चुराई हैं जिसमें से एक नीले रंग की पेशन मोटर सायकल गोविन्दा तुमड़ाम के पास हैं शेष 13 मोटर सायकल में से 10 मोटर सायकल आरोपी द्वारा बताने पर गोलनडोह के जंगल से बरामद की गई तथा 03 मोटर सायकल सहयोगी आरोपी गोविन्द तुमड़ाम के घर से बरामद की गई तथा एक मोटर सायकल आरोपी से चेकिंगके दौरान बरामद की गई उक्त 15 मोटर सायकल में से आरोपीगण द्वारा 06 मोटर सायकल जिला बैतूल से तथा शेष 09 मोटर सायकल इटारसी शहर की विभिन्न जगह रेल्वे स्टेशन के आस पास तथा मैरिज गार्डन से चोरी करना बताया। आरोपी का सहयोगी गोविन्द तुमड़ाम अभी फरार हैं जिसकी तलाश जारी हैं। कुल मशरुका 7 45000 रुपये

क्रमांक

मोटर सायकल नाम

बरामद की गई मोटर सायकल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129