
विश्व हिंदू परिषद ने किया अयोध्या जाने वाले रामभक्तों का भव्य स्वागत अभिनंदन.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
महाराष्ट्र के धारणी से निकले पैदल अयोध्या यात्रा पर जाने बालो का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन।
उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल के अभिषेक लोवंशी ने बताया की भगवान श्री राम लला के दर्शन करने हेतु महाराष्ट्र के धारणी जिले से निकले 10 रामभक्तो का सिवनी मालवा आने पर स्थानीय जय स्तंभ चौक पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रामभक्तो का विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर की उपस्तिथि में कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़े बजाकर हार माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया एवं यात्रियों को सिवनी मालवा से बानापुरा तक अगुवाई की वही रामभक्तो का रात्रि विश्राम भोजन व्यवस्था की गई। रामभक्तो का भव्य स्वागत अभिनंदन एवं नगर अगुवाई यात्रा में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर,अभिषेक लोवंशी, ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले,नगर धर्माचार्य सह संपर्क प्रमुख हेमंत मराठा बाबा,ग्रामीण सत्संग प्रमुख धनसिंह सुरमा,नगर कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू रघुवंशी,नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले,कल्लू सेन,जानी नागले,नरेंद्र योगी,ओमप्रकाश गब्बू कुशवाह,मोहन मलक, गौरव शर्मा,अप्पू पंडित के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जन नागरिकों ने शामिल होकर स्वागत किया गया।







