
शराब के नशे में ढाई वर्ष के बच्चे को लेकर घूम रहे युवक को टिकिट बुकिंग कार्यालय में पदस्थ स्टॉफ ने पकड़कर जीआरपी के हवाले किया
इटारसी// मनीष जैसवाल
शराब के नशे में ढाई वर्ष के बच्चे को लेकर घूम रहा युवक को टिकिट बुकिंग कार्यालय में पदस्थ स्टॉफ ने पकड़कर जीआरपी के हवाले किया
मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक एवं बुकिंग क्लर्क की जागरूकता की वजह से बच्चा सुरिक्षत अपने परिजनों के पास पहुँचा।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के टिकिट यात्री प्रतीक्षालय में संदिग्घ हालत में एक ढाई वर्ष के बच्चे को लेकर एक युवक शराब के नशे में बैठा था।इस युवक को देख मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक श्रीमती भावना राय एवं टिकिट क्लर्क मीनू शर्मा को शंका हुई।जिसके बाद दोनों ने युवक को अपने कार्यालय में बैठाया लिया।युवक से जब बच्चे के सबंध में बात की गई तो उसने स्वयं का बच्चा होना बताया ।और नर्मदापुरम का निवासी बताया।जिसके बाद बुकिंग अधिकारी और कर्मचारी ने युवक से उनके परिजनों का नंबर लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि यह युवक पंकज दुबे है और इसे का यह ढाई वर्ष का बच्चा है।यह घर मे बिना बताये बच्चे को लेकर भाग आया।आप से वही रोककर रखो हम बच्चे को लेने आ रहे है। बुकिंग अधिकारी किसी भी बात से संतुष्ट नही हुये।और जीआरपी थाने को इस बात की जानकारी दी।मोके पर पहुँचे पुलिसकर्मी ने युवक और बच्चे को अपने साथ थाना ले गई। जीआरपी ने बच्चे के परिजन से बात कर उन्हें थाने बुलाया और पूरी जानकारी लेने के बाद बच्चे के पिता को बच्चे को नही सौपते हुई परिजनों के सौपा।बच्चे के चचेरे बड़े भाई अंबर दुबे और अजय दुबे को बच्चे को सौपा।चचेरे भाइयों ने बच्चा मिलने के बाद मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक श्रीमती भावना राय एवं बुकिंग क्लर्क मीनू शर्मा का दिल दे धन्यवाद किया है।श्रीमति राय एवं मीनू शर्मा की जागरूकता के कारण ढाई साल का बच्चा अपने परिजनों के पास सुरक्षित पहुँच गया।स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने दोनों की इस कार्य की प्रसंसा की है।








