
श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक परिसर में 9 अप्रैल से संगीतमय श्री राम कथा प्रारंभ,9 अप्रैल से 17 अप्रैल चलेगी राम कथा.
इटारसी //मनीष जायसवाल
नर्मदा अंचल के जाने-माने धार्मिक आस्था के केंद्र श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक परिसर में 9 अप्रैल से संगीतमय श्री राम कथा प्रारंभ हो रही है। जो 17 अप्रैल तक चलेगी। प्रतिदिन संगीतमय राम कथा सायंकाल 7:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक होगी। इस वर्ष जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी की परम शिष्या मानस मणी साध्वी नीलम गायत्री चित्रकूट से आ रही है।इटारसी के ठाकुर टेंट हाउस एंड कैटर्स के मालिक सुरेंद्र सिंह राजपूत ने पूरे परिसर को बहुत आकर्षक ढंग से सजाया है। समिति के अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह सजावट उन्होंने पहली बार की है। महिला एवं पुरुष श्रोताओं के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है पर्याप्त। कूलर लगाए गए हैं ताकि ग्रीष्मकाल में श्रोताओं को परेशानी ना हो। श्री राम जन्म महोत्सव समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है इस वर्ष देश की ख्याति प्राप्त प्रवचनकर्ता आ रही है। 9 दिनों तक धार्मिक लाभ अवश्य प्राप्त करें। समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक, सचिव अशोक शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने अपनी पूरी समिति की टीम के साथ आयोजन को भव्यता प्रदान करने के पूरे प्रयास किए हैं।







