
आज से अमल “पखवाड़ा तहसील” कार्यालय में शुरू, पटवारियों को इस दौरान सुबह 10 बजे से 12 बजे तक उपस्थित रहना होगा.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी-अनुभाग इटारसी अंतर्गत जिला कलेक्टर नर्मदापुरम के आदेश पर, एसडीएम टी प्रतिक राव के नेतृत्व में अमल पखवाड़े का अभियान शुरू किया गया है |अमल पखवाड़ा प्रत्येक बुधवार को तहसील कार्यालय में किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक हलके के पटवारी सुबह 10 से लेकर 12:00 तक उपस्थित रहेंगे एवं न्यायालय द्वारा पारित नामांतरण बटवारा इत्यादि के आदेशों का अमल करेंगे| तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे प्रत्येक सप्ताह होने वाली पटवारी की समीक्षा बैठक में अमल पखवाड़े की समीक्षा की जाएगी| आयुक्त महोदय एवं कलेक्टर महोदय द्वारा इस अभियान में सत प्रतिशत आदेशों का अमल करने का लक्ष्य दिया गया है |इसी के साथ राजस्व वर्ष 2024 25 में इस पखवाड़े को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेने के भी निर्देश दिए गए|







