
कोलकाता मैं महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में डॉक्टर आस्था राज के नेतृत्व में विश्रामगृह में डॉ मौमिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर,मोमबत्ती जला कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कोलकाता मैं महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में डॉक्टर आस्था राज के नेतृत्व में सैकडो की सख्या मै गर्ल्स व यूथ वर्ग शामिल हो कर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के सामने से स्थानीय विश्रामगृह तक रैली निकाली. विश्रामगृह में डॉ मौमिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, मोमबत्ती जला कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश राजपूत जी, अरविंद गोयल जी, पारस जैन जी, पंकज पटेल जी,एवं अवध पाण्डेय जी उपस्थित थे वही सैकडो की सख्या मे यूथ व गर्ल्स शामिल हुए वक्ताओं ने उपरोक्त विषय पर अपने विचार रखते हुये युवाओं का मनोबल बढ़ाया देश मै महिलाओ पर बढ रहे अत्याचार पर दुख व रोष व्यक्त किया छात्रो शिक्षिकाओ और महिला डॉक्टरो पर अत्याचार न हो इस बिन्दुओ पर समाज को और जागरूक होना पडेगा ऐसे अनेक विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर इटरसी यूथ क्लब के मेंबर्स – समीर शिंगनारे, अंजनेश विश्वकर्मा, मन्नी छाबड़ा , मल्कित सिंह भाटिया ,साक्षी पोपटानी,ऋषि खुरानी , निशा वालेचानी, अंकिता देवानी , वंशिका मनवानी, आनंद चेलानी, प्रीति लालवानी , तनीश मनवानी, अनाव अठोत्र,अन्वी अठोत्र, केशव सोनी , कृतिका तिवारीगौरी अग्रवाल, उपस्थित रहे।









