
धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल कुमार जैन एवं श्रीमती उषा जैन ने महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल न्यास कॉलोनी इटारसी के मुख्य द्वार का निर्माण कराया .
इटारसी// मनीष जायसवाल
धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल कुमार जैन एवं श्रीमती उषा जैन ने महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल न्यास कॉलोनी इटारसी के मुख्य द्वार का निर्माण कराया है। महावीर जयंती के पावन अवसर पर स्कूल का यह मुख्य द्वार अनिल कुमार जैन ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय अरविंद कुमार जैन की स्मृति में स्कूल को समर्पित किया है। लगभग 7 लाख रुपए की लागत से विशाल और भव्य द्वार बनाया गया है ।द्वार के शीर्ष पर गाय एवं शेर को पानी पीते दिखाया गया है। इस भव्य द्वार का लोकार्पण स्वर्गीय अरविंद कुमार जैन की सहधर्मिणी श्रीमती मंजू जैन द्वारा किया गया ।अनिल कुमार जैन के सुपुत्र अर्पित जैन ने इस भव्य द्वार को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।








