
मजदूरों का नपा में होगा पंजीयन,मजदूर समिति ने मजदूर दिवस पर की घोषणा,जयस्तंभ चौक इटारसी पर सैकड़ो मजदूरों को स्नेहभोज कराया गया .
इटारसी //मनीष जायसवाल
मजदूरों का नपा में होगा पंजीयन,मजदूर समिति ने मजदूर दिवस पर की घोषणा,मजदूर दिवस पर जयस्तंभ चौक इटारसी पर सैकड़ो मजदूरों को स्नेहभोज कराया गया.
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी इटारसी में “बड़ा तुलसी चौक इटारसी मजदूर संगठन”(Tulsi Chowk Majdoor Union,itarsi) द्वारा जयस्तंभ चौक पर मजदूरों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ. बाबासाहब अंबेडकर,भगवान विश्वकर्मा, भारत माता की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने घोषणा की जिन मजदूरों का अभी तक नपा में पंजीयन नहीं हुआ है कराया जाएगा इसके अलावा उन्होंने संगठन का सदस्यता अभियान चलाए जाने समेत मजदूरों का आयुष्मान कार्ड बनवाने,जीवन बीमा करने की बात भी मजदूरों के समक्ष रखी. इस आयोजन में शहर के सैकड़ो मजदूर एवं शहर के मार्केट स्थित दुकानों में कार्यरत कर्मचारी गणों ने साथ मे स्नेहभोज किया. उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से शहर में इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं मजदूर यूनियन संरक्षक श्री सुरेश करिया के संरक्षण में किया जा रहा है और यह आयोजन हर वर्ष अपनी निर्धारित तिथि 1 may पर आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित होते हैं एवं साथ में भोजन करते हैं जिसके लिए बाजार क्षेत्र के समस्त कर्मचारी गणों एवं विभिन्न कार्यों में संलग्न मजदूर भाइयों को एवं दुकानों में कार्यरत कर्मचारी गणों को प्रत्येक दुकान पर पहुंचकर आमंत्रण दिया जाता है..
इस दौरान मजदूर समिति के संरक्षक सुरेश करिया,सचिव तुलसीराम कुशवाहा,कोषाध्यक्ष लीलाधर सजवानी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार,सहायक सचिव परशुराम डिंडोरे, कार्य समिति सदस्य विनोद लोगरे,नंदकिशोर चौरे,केशव शर्मा आदि प्रमुख लोगों सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.






