
रेलवे स्टेशन के टिकट यात्री प्रतीक्षालय में आए दिन होता है झगड़ा,यात्री प्रतीक्षालय के नजदीक बेघर लोगों का है जमावड़ा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्थानीय रेलवे स्टेशन के टिकिट यात्री प्रतीक्षालय में रोजाना लड़ाई झगड़े की इस तरह की घटना आम हो गई है।स्टेशन पर जो बेघर है वह प्रतिदिन इस तरह के झगड़े करते दिखाई दिये जाता है।इनके झगड़ो से रेलवे बुकिंग कार्यालय में पदस्थ महिला अधिकारी एवं कर्मचारी परेशान है।आरपीएफ को भी इन घटनाओं की सूचना दी गई।बाबजूद इसके आरपीएफ द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।यह तस्वीर आज शाम की है।एक युवक एक बुजर्ग महिला के साथ डंडा लेकर झगड़ा कर रहा है।







