♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अधिक किराया वसूलने वाले यात्री वाहनों पर आरटीओ की चालानी कार्यवाही,11 बसों से वसूले 15 हजार 500.

इटारसी// मनीष जायसवाल

कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना के निर्देशानुसार बुधवार एवं गुरुवार को आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर के अलग – अलग जगहों पर यात्री वाहनों की जांच की गई। रात 9 बजे से 1 बजे तक शहर में प्रवेश करने वाली बसों की सघन जांच करते हुए यात्रियों से आरटीओ अधिकारी ने चर्चा करते हुए उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का पता किया, साथ ही शिकायत प्राप्त हुई बसों से किराया वापस करवाया गया तथा परमिट शर्तो के उल्लघंन की धारा के तहत चालान वसूला गया। जिन बसों में यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा था, उन बसों का चालान किया गया, कुल 25 बसों की जांच में 11 बसें नियमों का पालन न करते हुए तथा परमिट शर्तो का उल्लघंन करते हुए पाई गई, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए 15 हजार 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी द्वारा बताया गया की जिले की प्रत्येक तहसीलों में आरटीओ जांच टीम पहुंचकर बस संचालक द्वारा की जा रही अधिक किराए की वसूली के विरुद्ध चालानी कार्यवाही लगातार की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129