
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी द्वारा गांधी मैदान में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देकर क्रिकेट के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी दक्ष किया जा रहा है.
इटारसी// मनीष जायसवाल
“लक्षय क्रिकेट एकाडमी ” के त्वावधान गांधी मैदान पर जारी क्रिकेट कोचिंग कैम्प मै आज सुबह 05: 30 बजे 128 प्रशिक्षु खिलाड़ियों मैं पूरे उत्साह से प्रैक्टिस में भाग लिया पूरे शहर के गली मौहल्लो से निकलकर अब युवा समय पर मैदान पहुंच रहे है।एक कठिन व थका देने वाले फिटनेस सत्र के बाद जब युवाओ को दस मिनिट का ड्रिंक ब्रेक मिलता है।तब आपस मै उनकी बातें, मासूमियत से भरपूर हंसी मजाक,इन नन्हे रणबांकुरो मै जैसे एक नया जोश, नयी ऊर्जा का संचार कर जाती है।आज मैटिंग विकेट पर बल्लेबाजो को शाट खेलने के शानदार अवसर मिले तो दूसरी तरफ युवा गेंदबाजों को भी अपनी पूरी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।12 साल के ” वीर विश्वकर्मा ” मै हार्दिक पांडया ” के खेल की झलक नजर आ रही है।इतनी कम आयु मै ” वीर ” की गेदबाजी, बैटिंग व क्षेत्ररक्षण के प्रति सम्पूर्ण अनुशासन व समर्पण देखकर कोचिंग स्टाफ के सभी सदस्य मंत्र मुग्ध है। अब तो ऐसा लगता है।कि ईश्वर ने कैम्प के हर प्रशिक्षु को कुछ न कुछ खास नैसर्गिक प्रतिभा के सौन्दर्य से नवाजा है।” कन्हा गरबानी ” (12) की सटीक मध्यम तेज गेंदबाजी बल्लेबाज को तकनीकी कुशलता से बैटिंग करने को बाध्य करती है। यह युवा बेहद कुशलता व लगन से गेंदबाजी करता है।🙏युवराज मालवीय13, बल प्रीत 15, मेकलिन मसीह12,शेख जोहेश 11,अनंत सिंह 11, शशांक तिवारी 13, गगनदीप 11, अंकित गौर 10, तेजपाल सिंह 12, अक्ष ओनकर 10,प्यूष सोलंकी 13, निखिल सराठे 12, प्रीत सोलंकी 13, शेख राहिब 12, शेख अबूबकर 12, समर्थ दुबे 12, तालिब खान 11,देव अमरोही 14, सजत सोनिया 10 ये और इनकी जैसी सैकडों प्रतिभाओ मै टैलेंट जैसे कूट- कूट कर भरा प्रतीत होता है।बस इन पर समय के साथ निरंतर मैदान पर मैहनत करने से इनमें से अनेकानेक खिलाड़ी जिले व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है।
आमंत्रित अतिथिगण
अतिथि के रूप मै आज मैदान पर पधारे शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी ( फलों के) श्री हैप्पी भाटिया जी एवं गायक एवं पत्रकार श्री मनीष जयसवाल ने मैदान् पर सभी बच्चो से परिचय प्राप्त करते हुए हमेशा मेहनत व लगन के साथ मैदान से जुडे रहने का संदेश दिया .
कोचिंग स्टाफ के सदस्यों नीरज झा,अमित जयसवाल, चंचल पटैल,मनीष सेतपलानी, सुमेर चौहान,अमिताब दुबे, संजय विश्वकर्मा,नीलेश चौधरी,अतुल राठौर व राकेश पांडे सभी ने आज के दोनो अतिथियो का सभी प्रशिक्षु खिलाड़ियों की तरफ से स्वागत किया एवं उन्हें धन्यवाद् ज्ञापित किया। मौसम की खूबसूरती व कोयल की मीठी कूक की आवाजों के बीच शहर की युवा प्रतिभाओ ने ” भारत माता की जय ” संग ” वंदेमातरम ” के बुलंद नारो से सम्पूर्ण वातावरण को खुशी, देशभक्ति, उल्लास एवं उमंग के रंगो से सराबोर कर दिया।


जयहिन्द ” वंदेमातरम “🇨🇮







