♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कलेक्टर के निर्देश अनुसार,जिला चिकित्सालय समेत जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 254 वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण.

नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल

254 वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

➡️ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, सिविल सर्जन डॉ सुधीर विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में 20 मई सोमवार को जिला चिकित्सालय सहित जिले की सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में वृद्धजनों हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

➡️ सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने बताया कि जिला अस्पताल शिविर में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा 254 वृद्धजनों 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की जांच, उपचार कर निःशुल्क दवाएं दी गई।

➡️ शिविर में डायबिटीज के 48, ब्लडप्रेशर के 50, हार्ट समस्या के 8, स्ट्रोक के 3, हड्डी रोग के 13, नेत्र रोग के 13, दन्त रोग के 12, मानसिक रोग के 06, नाक, कान एवं गला रोग के 12, फिजियोथेरेपी 115, कुष्ठ रोग के 02, कैंसर के 1 मरीज सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, किया गया।

➡️ शिविर में 60 प्लस आयु के 361 व्यक्तियों को एडल्ट बीसीजी के टीके लगाए गए, शिविर में आए व्यक्तियों को आरएमओ डॉ संजय पुरोहित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ डी सी किंगर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल बडुके, एम डी डॉ सतीश तिवारी, मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सक डॉ सृजन सेंगर, डॉ रजनी कुशवाह, डॉ अपेक्षा कानूनगो,डीटीओ डॉ प्रियंका द्विवेदी, एनसीडी नोडल डॉ सौरभ जैन, डॉ महेंद्र राजपूत, डॉ सैयद करीमुल्लाह, सुश्री नाजिया सिद्दीकी, श्रीमती अलका इंदौरकर, श्रीमती रोशनी प्रजापति, सुनील साहू एवं पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।

➡️ शिविर में नेत्र रोगियों को चश्मे, वितरित किए गए, क्षय एवं खांसी के मरीजों का उपचार किया तथा वृद्धावस्था में स्वयं की देखभाल कैसे की जाए इस विषय पर स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129