
रेलवे ने फ्लेक्स पर लिखा “12 बंगला क्षेत्र सुनसान है” जिसे पढ़ कर रहवासी दहशत में.
इटारसी-/ मनीष जायसवाल
स्थानीय रेलवे विभाग ने नये ब्रिज पर सब कुछ ठीक लिखा है।लेकिन एक लाइन लिखकर लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है।नये ब्रिज पर एक दो फ्लेक्श लगाये है।जिसमे नीचे वाली लाइन में लिखा है कि “12 बंगला क्षेत्र सुनसान है” जबकि 12 बंगला क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी सरकारी आवासों में निवास करते है।इसके साथ ही नरेन्र्द नगर,वेंकटेश नगर जैसे बड़ी कालोनियों है।बाबजूद इसके यह लिखना लोगों को दहशत में डालने के सामान है।









