
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी द्वारा क्रिकेट प्रशिक्षण कैंप का 23 वा दिवस. आमंत्रित अतिथियों ने अपने उद्बोधन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी के द्वारा जारी क्रिकेट कोचिंग कैम्प मे आज 115 प्रशिक्षु खिलाड़ियों की मौजूदगी गांधी मैदान मे एक खूबसूरत छटा बिखेर रही थी। लगातार 23 वें दिन पूरे होने पर अब कैम्प पूरे शबाब पर आ चुका है।एक समय फीजियो सर को रनिंग व एक्स रासाइज के लिए युवाओ के पीछे भागना पड़ता था पर अब यह सब इनकी आदतों में शुमार होता दिख रहा है।फास्ट रनिंग व कठिन फिटनेस सेशन के बाद प्रशिक्षको के द्वारा प्रशिक्षु खिलाड़ियों को हाई व लो कैच,मैदानी क्षेत्ररक्षण,सटीक थ्रो करना एवं विकेट कीपिंग की उपयोगी बातें सिखाई गई। आज 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।जिनके बीच मै मैटिंग विकेट पर आपस मै टीम बनाकर मैच कराया जाएगा(10–10 over) मैच से याद आया कल इसी मैदान पर खेले ” RCA ” के साथ हुए एक मैच मै ” लक्ष्य ” टीम की विराट जीत कप्तान ” यश केवट ” की शानदार शतकीय पारी संग ” उप- कप्तान ” हिमांशु ” की साहसिक पारी के साथ पूरी टीम के उत्कृष्ठ खेल की खूब चर्चा हुई। ” युवा सनसनी ” वीर ” व धुरपन से आने वाले दोनो शानदार तेज बालरों के अद्भुत प्रर्दशन लिए सभी ने खूब तालिया ठोंकी एवं उन्हें सटेंडिंग ओवेशन के साथ ” वैल प्लेड ” बोला।
कल की बेहतरीन जीत के लिए कोचिंग स्टाफ के सभी सदस्यों व खिलाड़ियों ने ईश्वर को धन्यवाद् किया।प्रतिदिन की तरह आज फिर मैदान पर युवाओं से मिलने अपने समय के दिग्गज हरफनमौला एवं एक्सप्रेस- 11 के रिसोर्ट के संचालक श्री विष्णु शंकर पांडे, खिलाड़ियों के बीच सर्वथा लोकप्रिय नगर पालिका परिषद के सभापति श्री राकेश जाधव,90 के दशक क्रिकेट के मैदान मै धूम मचाने वाले वरिष्ठ क्रिकेटर दुष्यंत चौहान मैदान में प्रशिक्षु खिलाड़ियों के बीच पधारे। उद्बोधन मै राकेश जाधव ने युवाओ को सम्पूर्ण लगन व अनुशासन से मेहनत करने व अपने परिवार का नाम रोशन करने का संदेश दिया
विष्णु शंकर पांडे (डैनी भैया) एवं दुष्यंत जी ने युवाओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीष व शुभकामनाएँ प्रदान की। कोचिंग सटाफ के सदस्यो नीरज झा,सुमेर सिंह चौहान,अमित जयसवाल,अमिताभ दुबे,नीलेश चौधरी,मनीष सेतपलानी,संजय विश्वकर्मा,चंचल पटैल,अतुल राठौर व राकेश पांडेय ने अतिथियों का पूरे गर्व और सम्मान के साथ अभिनंदन किया और प्रशिक्षु खिलाड़ियों की तरफ से अतिथियों को सम्मान पूर्वक धन्यवाद् ज्ञापित किया । आज श्री डैनी पांडेय जी की तरफ से सैकडों युवाओ को “हैल्दी ड्रिंक” व जाधव जी के सौजन्य से सभी को ” पोहे ” का वितरण किया गया साथ ही अतिथियों के कर कमलों से रोज की तरह वितरित किए जा रहे फलों का भी वितरण किया गया। पैक अप के बाद एक बाद पुनः शहर के सैकड़ो नौनिहालों ने “भारत माता की जय” संग “वंदेमातरम” के उदधोष से माहौल को देशभक्ति पूर्ण, खुशनुमा व उल्लास से भरपूर बना दिया .



🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮





