
पूर्व केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह के जन्म दिवस 26 मई को देशबंधुपुरा स्थित आसरा भवन इटारसी में विशाल मेगा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आंख के मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी.
इटारसी//मनीष जायसवाल
पूर्व केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह के जन्म दिवस 26 मई को देशबंधु पुरा स्थित आसरा भवन में विशाल मेगा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आंख के मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी।
समाज सेवा में अग्रणी नमो नमो संगठन तत्वाधान में 26 मेंई को विशाल मेगा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। स्वर्गीय सरताज सिंह अपने जीवन में इस तरह के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे यही कारण था कि अटल जी की सरकार में सरताज सिंह को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।
नेत्र शिविर में मशीनों द्वारा चश्मे के नंबर पर्दे की जांच आंखों की एलर्जी कम दिखाई देना की जाएगी। इसके साथ ही मोतियाबिंद काला पानी आंखों में मांस बढ़ना आदि का मशीनों द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा।

⁹







