
यूपी के आंगन बाड़ी केंद्रों में नोतपा की गर्मी को देखते अवकाश घोषित,मध्य प्रदेश में कब ?
इटारसी//मनीष जायसवाल
यूपी के आंगन बाड़ी केंद्रों में नो तपा की गर्मी को देखते अवकाश घोषित मध्य प्रदेश में कब ?* *इटारसी _आज रात से सूर्यदेव रोहणी नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे और प्रवेश करते ही अत्यधिक गर्म और तपिश भरी राते अगले नो दिनों तक सभी को झेलना होगी ,इसे ही नौ तपा कहते है,और इस भीषण तपिश,और चिलचिलाती धूप और गर्मी में आंगन बाड़ी में अगले नो दिन तक सुबह आठ से बारह बजे तक छोटे छोटे बच्चे जायेंगे ,जबकि इन दिनों में सुबह नो दस बजे ही दोपहर दो बजे वाली गर्मी का अहसास होता,इधर मौसम विभाग ने उत्तर भारत के करीब आधा दर्जन राज्यो में पूरे एक हप्ते तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी कर दिया है जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है ऐसे में उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहापुर में तो जिम्मेदारो ने इसे देखते हुए इन आंगन बाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।क्या मध्य प्रदेश में भी इन आंगन बाड़ी केंद्रों पर प्रशासन अवकाश घोषित कर नोनिहालो को राहत देगा या फिर ?*







