
सेवा करने की भावना को लेकर नई सदस्यता के साथ सेवा भारती मध्य भारत नर्मदापुरम को सहयोग राशि 25000 का चेक दिया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
सेवा भारती मध्य भारत नर्मदापुरम की संस्था में लगातार दोनों हाथों से सहयोग का सिलसिला जारी है आज इस संस्था में सेवा करने की भावना को लेकर समाजसेवीओ व्दारा नई सदस्यता ली जा रही है आज समाजसेवी रामकृष्ण सोनी द्वारा नई सदस्यता लेकर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल (सांवरिया) को पहली किस्त सहयोग राशि 25000 का चेक दिया गया। ज्ञात रहे कि सेवा भारती मध्य भारत नर्मदापुरम द्वारा संचालित धुरपन गांव में स्थित छात्रावास की बेटियों के रहने भोजन एवं पढ़ाई के लिए यह चेक दिया गया है। यह चेक उन्होंने नये सदस्य बनकर प्रथम वर्ष की किस्त दी गई है इस संस्था में एक बेटी को 7 वर्ष के लिए गोद लिया जाता है। बेटियों का छठवीं क्लास से बारहवीं क्लास तक की पढ़ाई का खर्च भी इसमें शामिल रहता है। जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा हमारे जिले में समाजसेवियों एवं दानदाता दोनों हाथो से दिल खोल कर सेवा भारती संस्था की कन्याओ के लिए सहयोग कर रहे हैं इस सहयोग राशि से हम कन्याओं की पढ़ाई एवं रहने खाने की अच्छी से अच्छी व्यवस्था की जा रही है.









