
निशुल्क परिवार परामर्श होगा.
इटारसी //मनीष जायसवाल
जिले में परिवार परामर्श केंद्र बंद होने के बाद लगातार महिलाओं को बहुत ही समस्याएं आ रही है अब महिलाओं को सहायता के लिए पुलिस थाने जाना पड़ता है जहा FIR के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही होता है,या नर्मदापुरम में वन स्टाप सेंटर (one Stop Centre)जाना होगा. इसलिए आपसी सामंजस्य से दाम्पत्य जीवन को परार्मश से जोड़ने का प्रयास होगा.अब मुस्कान परिवार द्वारा संचालित शक्ति सदन में पीड़ित महिलाओं के लिए विधिक सहायता एवं परामर्श के लिए msw, ma समाजशास्त्र, ma साइकोलॉजी शिक्षा के साथ परामर्शदाता की नियमित ट्रनिंग प्राप्त परामर्श दाता रीना गौर (Reena Gaur) 97524 31188 नियमित शक्ति सदन में दोपहर 12 से 5 बजे तक सेवाएं देंगी। जिसमे महिलाओं को परामर्श ओर विधिक सहायता दी जाएगी।
संस्था संचालक विशाखा अंजिकर ने बताया कि शक्ति सदन में पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास के साथ उन्हें रोजगार प्रशिक्षण भी दिया जाता है।









