
सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र ग्राम चादौन के निवासी भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर सहित पूरी भारतीय हाँकी खिलाड़ियों एवं उनके कोचों को बधाई दी.
नर्मदापुरम//
सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र ग्राम चादौन के निवासी भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर सहित पूरी भारतीय हाँकी खिलाड़ियों एवं उनके कोचों को बधाई दी।इसके साथ ही इटारसी चादौन निवासी हाँकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर को पर्सनल वीडियो कॉल कर कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।विधायक विजयपाल ने कहा कि विवेक और भारतीय हाँकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम विश्व मे गौरान्वित किया है।भारतीय टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन दिया।में विवेक सागर के साथ पूरी टीम को पुनः बधाई देता हूँ।









