
संयुक्त व्यापार महासंगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार नेमीचंद जैन की खेड़ा स्थित पारस उद्योग आटा मिल पर चोरों ने बोला धावा.
इटारसी //मनीष जायसवाल
बीती रात संयुक्त व्यापार महासंगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार नेमीचंद जैन की खेड़ा स्थित पारस उद्योग आटा मिल पर चोरों ने बोला धावा।
सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर जांच की है।ऐसा लगता है कि चोर पेड़ के सहारे चढ़कर बाहरी दिवाल पर बनी खिड़की के कांच तोड़कर मिल के अंदर घुसे।मिल में रखे दो हजार रुपये के सिक्के चोरी हुये है।पुलिस को मिल संचालक ने 2 हजार रुपये के पोटली में रखे सिक्को के गायब होने की जानकारी दी है।









