♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

देश के महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन इटारसी में मुख्य स्टेशन प्रबंधक की कुर्सी खाली,सहायकों के भरोसे चल रही स्टेशन की व्यवस्था.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी-देश के महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन इटारसी पर मुख्य स्टेशन प्रबंधक की कुर्सी 16 जुलाई 2024 से खाली चल रही है।स्टेशन की सारी व्यवस्था सहायकों के भरोसे चल रही है।कुछ दिन पूर्व ही एक बड़ा रेल हादसे होते होते टला।सवारी ट्रेन के दो एसी कोच पटरी से उतर गये।इसके पूर्व भी मालगोदाम के समीप एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गये थे।इन हादसों के बाद भी रेलवे विभाग द्वारा प्रबंधक की खाली कुर्सी पर मुख्य स्टेशन प्रबंधक को बैठाया नही गया।सूत्र बताते है कि वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के कानों तक क्या यह खबर नही है कि देश के महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन इटारसी में स्टेशन प्रबंधक की कुर्सी 16 जुलाई से खाली है।और सहायकों के भरोसे स्टेशन की सारी व्यवस्थाओं के साथ परिचालन की व्यवस्था चल रही है।इसके साथ ही और भी कई महत्वपूर्व व्यवस्थाएं है।जिसमे एक सफाई व्यवस्था भी शामिल है।इनदिनों स्टेशन की सफाई व्यवस्था बेहतर नही है।जगह जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे है।और तो और सायकल स्टैंड का ठेकेदार भी ठेका छोड़कर भाग खड़ा हुआ है।सूत्र यह भी बताते है कि जब देवेन्द्र सिंह चौहान स्टेशन प्रबंधक की कुर्सी पर काबिज दे उस दौरान स्टेशन की व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो रही थी।क्योंकि श्री चौहान अनुभवी थे।और जिम्मेदारी से स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखते थे।वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को तत्काल मुख्य स्टेशन प्रबंधक की कुर्सी पर अनुभवी अधिकारी को बैठाकर बिगड़ैल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना चाहिये।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129