
सेवा भारती के संस्थापक की पुण्यतिथि के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत पदाधिकारीयों ने संस्कार केन्द्र के बच्चों को सामग्री वितरण की.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी//सेवा भारती के संस्थापक स्वर्गीय विष्णुजी की पुण्यतिथि पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा भारती मध्य भारत नर्मदा पूरम के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल सहित भोपाल से आए सेवा भारती के पदाधिकारी करणसिंहजी राजेश भार्गव ने पुरानी इटारसी हाउसिंग सोसाइटी के संस्कार केन्द्र के बच्चों से मुलाकात की सभी पदाधिकारीयो द्वारा बच्चों से बातचीत की गई बातचीत के दौरान बच्चों ने मंत्र एवं गीत सुना कर सभी का मन मोह लिया तत्पश्चात सभी बच्चों को स्केच पेन ड्राइंग बुक वितरण कर बच्चों को अल्पाहार दिया गया इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल शिवगिरी गोस्वामी उपस्थित थे संस्कार केन्द्र की शिक्षिका बंदना चौरे का विशेष सहयोग रहा।








