
बाल भिक्षावृत्ति की रोक सर्वे अभियान के तहत वार्ड 12,11, झुग्गी ,ओझा बस्ती न्यास कॉलोनी इटारसी में सर्वे,महिला बाल विकास,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया।
इटारसी// मनीष जायसवाल
घर-घर जाकर बच्चों की जानकारी ली गई और परिवार को समझाइए दी गई कि यदि किसी परिवार का कोई बच्चा यदि भीख मांगने के लिए जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत दें सर्वे के दौरान किसी भी परिवार का बच्चा भीख मांगने नहीं जाता है इसकी जानकारी प्राप्त हुई,ओझा बस्ती के कुछ बच्चे जो पहले भीख मांगते थे वह अब सरकारी हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे हैं, शासकीय कन्या शाला के प्रधान पाठक श्री महेश रैकवार के द्वारा बच्चों से स्कूल की जानकारी भी ली गई कोई बच्चा स्कूल नहीं जाता हो तो बताए उनका एडमिशन तत्काल किया जाएगा लेकिन लगभग सभी बच्चों का एडमिशन स्कूलों में है।
परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला ने भी झुग्गी छेत्र में जाकर परिवार और बच्चों से बातचीत की और भिक्षावृक्ति के दुष्परिणाम बताएं एवं ऐसे परिवार जो बच्चों से भी भीख मंगवाते हैं उन पर शासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग से एलएचवी वंदना राज ने सभी परिवारों से सहयोग की आशा की है क्योंकि भीख मांगने वाले बच्चों का संपूर्ण विकास नहीं हो पाता। पूरी टीम के द्वारा झुग्गी,ओझा बस्ती में सर्वे किया गया।
आशा कार्यकर्ता विनम्र लोवंशी, एएनएम सरोज मेहरा,शिवानी झलिया,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना साहू,पूजा गौर,ज्योति मडिया,रेखा मालवीय सहायिका उषा रैकवार,आशा परोची का टीमवर्क रहा।







